वास्तु--मुख्य द्वार पर रोज जलाएं दीपक सुख-समृद्धि आएगी घर
घर के मंदिर में तो सभी दीपक जलाते हैं लेकिन बहुत कम लोगों को पता होगा कि मुख्य द्वार पर भी दीपक जलाते हैं. हालांकि बहुत से घरों के बाहर आपने संध्या के समय मुख्य द्वार पर दीपक जला हुआ देखा होगा.
लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि दीपक क्यों जलाया जाता है. मुख्य द्वार पर जला हुआ दीपक आपकी हर समस्या हर परेशानी और विपदा को दूर कर देता है.
माना जाता है कि अगर संध्या के समय में मुख्य द्वार पर दिया जलाया जाए तो देवी-देवता इस रोशनी को देखकर अत्यधिक प्रसन्न होते हैं. कहा जाता है कि संध्या के समय मां लक्ष्मी का आगमन होता है इसलिए मुख्य द्वार पर दीपक जलाना बहुत शुभ होता है.
अगर आप संध्या के समय द्वार पर दीपक लगाते हैं तो घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती है.यह दीपक घर में नकारात्मक ऊर्जा आने से रोकता है.
बहुत से लोग हर शनिवार को मुख्य द्वार पर दीपक लगाते हैं इससे घर में सुख समृद्धि घर आती है. मन से और घर से सारी नकारात्मकता दूर होती है.
संध्याकाल यानी कि शाम का समय राहु का समय होता है. सूर्यास्त और रात्रि के बीच का समय राहु ग्रह का होता है.राहु ग्रह के कारण ही नकारात्मक ऊर्जा घर आती है. यह सूर्यास्त के समय ज्यादा हो जाती है.नकारात्मक ऊर्जा को रोकने के लिए ही मुख्य द्वार पर दीपक लगाते हैं, ताकि ये अंदर ना आ सके.
घर में सुख समृद्धि के लिए --
घर में सुख समृद्धि की कमी हो रही है या कोई समस्या आ रही है तो आप मुख्य द्वार पर दीपक जलाना शुरू करें. कोशिश करें कि, यह दीपक सरसों के तेल का हो इसे रोज नियम से जलाएं. ऐसा करने से बाहर की सारी समस्या वही की वही खुद बाहर वापस चली जाएंगी और घर में सकारात्मक माहौल होगा.
जब भी आप दीपक जलाए तो सूर्यास्त के बाद जलाएं.
जब भी आप मुख्य द्वार पर दीपक जलाए तो यह सरसों के तेल का या चमेली के तेल का होना चाहिए.यह एक बाती का होना चाहिए. अगर आप सरसों के तेल का जलाते हैं तो बहुत अच्छा है.
अगर आप मिट्टी का दिया जलाते हैं तो बहुत अच्छा है इसे आप हर रोज साफ करके जला सकते हैं.
इसे घर से बाहर निकलते हुए दाहिनी तरफ जलाना चाहिए और आप बाहर से अंदर आते हैं तो बाएं तरफ होना चाहिए.
जब आप मुख्य द्वार पर प्रतिदिन दीपक जलाएंगे तो आपके घर का क्लेश मानसिक परेशानी और सारी समस्या धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी आप खुद इसका प्रभाव देखेंगे.
इसलिए घर में सुख शांति और सकारात्मकता का माहौल हो इसके लिए आप प्रतिदिन मुख्य द्वार पर दीपक जला सकते हैं.
आपको यह लेख कैसा लगा... कृपया कमेंट जरूर करें.....
धन्यवाद!! 🙏🙏🙏🙏🙏

Comments
Post a Comment